अंटार्टिका (Antartica) की ऐसी जगह जहां खून की झरना बहती है । Blood Falls in Antarctica

 

Blood Falls in Antarctica – टेलर ग्लेशियर अंटार्कटिका पर बहता हुआ खून का झरना।

आपने TV पर या किताबो पर हिमनद  या ग्लेशियर (Galacier) के बारे में जानकारी ज़रूर होगी। आमतौर जब हिमनद (galacier) पिघलते ही हमें पानी  या झरना नजर आता है पर क्या आपको पता है अंटार्टिका (Antartica) पर ऐसा हिमनद (Galacier) भी है जहां से लाल रंग का पानी बहता है और इसलिए इसे Blood Falls कहा जाता है।

blood falls in antarctica in hindi

टेलर ग्लेशियर (Taylor Galacier) कहां पर स्थित है?

Taylor Galacier ईस्ट अंटार्कटिका (East Antarctica) में मैकमुर्डो (McMurdo) सूखी घाटियों की टेलर घाटी (Taylor Valley) में वेस्ट लेक बोनी (West Lake Bonney) की सतह पर स्थित है।

Taylor Galacier Antartica में लाल रंग की पानी बहने का क्या कारण है?

इस ग्लेशियर (galacier) के पानी का रंग लाल होने का रहस्य पिछले 106 सालों से रहस्य बना हुआ था। 1911 में पहली बार ऑस्‍ट्रेलिया के जियोलॉजिस्‍ट (geologist) ग्रिफिथ टेलर (Griffith Taylor) ने पाया कि यहां खूनी रंग का पानी  गिर रहा है। उनका मानना था कि लाल रंग माइक्रोस्कोपिक लाल शैवल की वजह से है लेकिन साल 2003 में टेलर की शैवाल वाली बात को गलत साबित कर दिया गया। एक बार फिर एक रिसर्च में सामने ये बात आई कि इस पानी में ऑयरन ऑक्साइड की भरपूर मात्रा है जिसके कारण यहां पानी का रंग लाल आता है।

blood falls antarctica video

लेकिन कुछ शोधकर्ताओं (researchers) को इस शोध पर भरोसा नहीं हुआ, तो उन्‍होंने फिर से नया शोध करने का फैसला किया। अमरीका की कोलोराडो कॉलेज (Colorado College) और अलास्का यूनिवर्सिटी (Alaska University) की शोध में पाया गया कि पानी दरअसल एक बेहद विशालकाय तालाब से गिर रहा है और ये तालाब पिछले कई लाख सालों से बर्फ के नीचे दबा हुआ था।

शोधकर्ताओं (researchers) का माना है कि जैसे-जैसे पानी जमना (freeze होना) शुरू हो जाता है, वो अपनी गर्मी को भी छोड़ता जाता है, यही गर्मी चारों तरफ़ से जमी बर्फ़ को गर्म करती है। इस प्रक्रिया के कारण Taylor Galacier पर रसायनिक प्रक्रियाएं बन रहीं है और इस तरह के खुनी रंग की उत्पत्ति हो रही है।

कुछ लोग तो  ये भी मान रहे थे कि यहां ‌‌‌कोई आत्मा रहती है और इस आत्मा की वजह से ही पानी का रंग लाल हो जाता है। हालांकि यह लाल रंग का झरना अभी भी एक रहस्य बना हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
anchor_01